निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर एवं रक्तदान शिविर - GK(DU)

 

🩸 निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं रक्तदान शिविर 🩺

गुरुकुल कांगड़ी (समविश्वविद्यालय), हरिद्वार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में  मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर एवं रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है।

📅 *दिनांक: 20 अगस्त 2026 (गुरुवार)
⏰ *समय: प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक
📍 *स्थान: गुरुकुल कांगड़ी सभागार, हरिद्वार

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के समस्त शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारी, विद्यार्थी तथा आसपास के क्षेत्र के स्थानीय नागरिकों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में शिविर में उपस्थित होकर—

✅ मैक्स हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों से निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त करें।
✅ स्वस्थ एवं पात्र व्यक्ति रक्तदान कर किसी जरूरतमंद का जीवन बचाने में अपना योगदान दें।
✅ अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी इस जनहितकारी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरित करें।

*“रक्तदान—महादान, किसी के जीवन की रक्षा का महान अवसर।”*

आपकी सहभागिता इस जनकल्याणकारी अभियान को सफल बनाने महत्वपूर्ण योगदान देगी।

निवेदक:
स्वामी श्रद्धानंद स्वास्थ्य केंद्र एवं डीन स्टूडेंट सर्विसेज
गुरुकुल कांगड़ी (समविश्वविद्यालय), हरिद्वार

Share This