About The Department

स्थापना विभाग की जनवरी 2001 में।

वेदाग ज्योतिष एंव कर्मकाण्ड सम्बन्धी ज्ञान के प्रसार के द्वारा मनुष्य के कष्टों को दूर कर सुख शान्तिमय समाज का निर्माण करना। वैदिक वाङ्मय में निहित आध्यात्मिक ज्ञान का प्रसार करना।

विभाग से निर्गत छात्र ज्योतिष, वैदिक कर्मकाण्ड, धर्म एवं संस्कृति के प्रचार-प्रसार में सतत् संलग्न है। विभागीय छात्र प्रवीण सिंह चौहान द्वारा लिखित मासिक राशिफल भारतीय रेल की मासिक पत्रिका ‘रेल बन्धु’ में फरवरी 2015 से निरन्तर प्रकाशित हो रहा है।

यहाँ से उत्तीर्ण छात्र विभिन्न संस्थानों से सुचारू रूप से अध्यापन कार्य कर रहे है तथा पत्रिकाओं के द्वारा ज्योतिष तथा कर्मकाण्ड सम्बन्धी ज्ञान-विज्ञान के प्रचार-प्रसार में संलग्न है। विभाग के छात्र अध्यापक, कथाकार, कर्मकाण्ड करने वाले समाज में कार्य कर रहे हैं।